फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक पेड़ से टकराकर छात्र घायल, पुलिसकर्मी पर लात मारने का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रेलवे रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन के पास बुधवार दोपहर को बुलेट बाइक सवार तीन छात्रों ने पुलिसकर्मी पर लात मारने का आरोप लगाया है। इससे उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बुलेट सवार तीनों छात्र गिर गए और गुरकीरत सिंह (19) घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद से अभिभावकों में गुस्सा है। परिजनों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में शिकायत दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

घायल छात्र गुरकीरत के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा एसडी मॉडल स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे छुट्टी के बाद वह अपने दो दोस्तों अरूष व अन्य के साथ बुलेट पर घर जा रहे थे। पुलिस राइडर ने बच्चों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने राइडर बच्चों की बुलेट के पीछे लगा दी। हरेंद्र ने आरोप लगाया कि जैसे ही बुलेट मुड़ने लगी पुलिसकर्मी ने बुलेट को लात मार दी। इससे बुलेट पेड़ से टकरा गई और तीनों गिर गए। इससे वह घायल हो गए। गुरकीरत को ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पिता हरेंद्र ने कहा कि पुलिसकर्मी को उनकी बुलेट रुकवानी चाहिए थी, अगर बाइक नहीं रोकी तो नंबर के आधार पर चालान करना चाहिए था। परिजनों का गुस्सा इसलिए बढ़ गया क्योंकि पुलिसकर्मी ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के बजाए बुलेट की चाबी निकालकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें