फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कॉलेज के सामने पार्क में खाना खा रहे छात्र पर ब्लेड से हमला कर मोबाइल छीना

विज्ञापन
घटनाक्रम की जानकारी देता पीड़ित सागर। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज के सामने ग्रीन बेल्ट के पार्क में खाना खा रहे बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सागर पर दो युवकों ने ब्लेड से हमला कर मोबाइल फोन छीन लिया। शुक्रवार दोपहर वारदात हुई। युवकों ने छात्र के कंधे, माथे और हाथ पर कट मारे।
विज्ञापन

कंधे पर पहला वार लगने के बाद सागर को चक्कर आ गया। वह गिर पड़ा। जब तक उसे होश आया, दोनों हमलावर मोबाइल लेकर भाग चुके थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बधनारा निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि बेटे के अनुसार, हमलावरों में से एक ने नकाब पहन रखा था, जबकि दूसरा बिना मास्क के था और चश्मा लगाए हुए था।
दुर्गा शक्ति की टीम अस्पताल लेकर पहुंची
सूचना पर गश्त कर रही दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। छात्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


चाकू के वार से तीन हत्याएं
12 अक्तूबर को सेक्टर-14 में कॉलेज के पास आर्यन सहित चार दोस्तों पर भी 16 से 20 युवकों ने चाकुओं और डंडों से हमला किया था। आर्यन की मौत हुई थी, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

10 अक्तूबर को बिर्चपुर निवासी एवं चालक विनोद कुमार का शव बड़ौता बिजलीघर के पास मिला था। गर्दन, पेट और कमर के आसपास चाकू से वार के निशान थे। मामले में बुढ़नपुर आबाद गांव निवासी एवं हाल किरायेदार महावीर कॉलोनी वासी गौरव उर्फ गोरु के साथ तीन नाबालिगों को काबू किया गया।
04 अक्तूबर को कल्पना चावला द्वार के नजदीक हकीकत नगर में सड़क किनारे बालाजी कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक मंगलू का शव मिला था। मंगलू पर भी चाकू से हमला किया हुआ था। इस मामले में महावीर कॉलोनी निवासी अंकुश सैनी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें