फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्र पर किया हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के अंदर भागकर बचाई जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्र पर छह बदमाशों ने हमला कर गले से सोने की चेन व जेब से 4400 रुपये छीनकर फरार हो गए। छात्र जब कॉलेज से बाहर निकला तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आर्य एनक्लेव रोड कॉलोनी का सात्विक सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय करनाल में बीए मासकॉम के अंतिम वर्ष का छात्र है। मंगलवार को वह पौने 4 बजे अपने मौसेरे भाई साहिल के साथ बुलेट बाइक पर कॉलेज के मेन गेट से निकल कर पुराने शहर की ओर मुड़ा ही था कि वहां पर सावन और उसके पांच-छह साथी आए और लाठी-डंडे व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसका मौसेरा भाई वहां से अपनी जान बचाकर मदद के लिए कॉलेज के अंदर भागा। जहां पर छात्रों को देखकर हमलावर फरार हो गए। इस बीच हमलाकर उसके सोने की 2.5 तोले की चेन व जेब से 4400 रुपये छीनकर फरार हो गए।

कॉलेज में घुसा तो छात्रों को देख भागे हमलावर

पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज के गेट के सामने सड़क पर इधर-उधर भागा, लेकिन हमलावर उसके पीछे लगे रहे। इतनी देर में कॉलेज के अंदर से कुछ अन्य छात्र भी बाहर आ गए, उनको आता देख हमलावरों ने उसी की मोटरसाइकिल उठा कर भागने की कोशिश की मगर बाइक स्टार्ट नहीं हुई। फिर भीड़ को देखकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पीड़ित छात्र की शिकायत पर सावन व अन्य पांच-छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ललित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें