फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी खंड के एक निजी स्कूल के छात्र के साथ कुछ लड़कों ने छुट्टी होने के बाद डंडों से मारपीट की। बाकीपुर गांव निवासी ऋषि पाल ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा पारस 12वीं कक्षा में स्वामी दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर रोड़ान में पढ़ता है। जब उसकी स्कूल की छुट्टी हुई तो उसके बेटे ने उसे फोन किया और बताया कि उसके साथ कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट की है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और अपने बेटे का नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में इलाज करवा घर लाया। उसके बेटे ने बताया कि उन लड़कों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें