फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज हवा और बादलों ने दी गर्मी से राहत, 20 से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तेज हवा और बादलों ने मंगलवार को गर्मी से राहत दिलाई अब 20 जून से बारिश के आसार हैं। सोमवार को काले बादल छाए रहने के बावजूद रात को सिर्फ एक एमएम बारिश ही हो सकी। हालांकि हवा की गति बढ़ने से तापमान में कमी तो आई है परंतु नमी की अधिकता हो जाने के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार को भी आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं लेकिन 20 जून से दो तीन दिन तक बारिश के आसार बन रहे हैं।
सोमवार की मध्यरात्रि के बाद आसमान पर काले बादल छाए, हवा भी तेज हो गई, कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। तेज बारिश नहीं होने के कारण न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 34.6 था। न्यूनतम तापमान 26.4 से बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसूनी हवा देगी दस्तक
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले तीन दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हो रही है लेकिन करनाल में हवा का दबाव कमजोर रहने के कारण बारिश नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी करनाल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई। बुधवार को भी आसमान पर बादलों के छाने की संभावना है, हल्की बारिश की भी संभावना है लेकिन इसके बाद एक दिन मौसम खुश्क हो सकता है। 19 जून की रात्रि तक मानसूनी हवा दस्तक दे सकती है, जिससे 20 व 21 जून को बारिश होने की संभावना बन रही है। जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें