फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की सड़कों से हटेंगी रेहड़ी-फड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी और फड़ियों को हटाया जाएगा, जिससे इनके कारण से सड़कों पर लगने वाले जाम और हादसों से निजात मिले। इसे लेकर नगर निगम की ओर से आगामी 15 दिनों में वैंडिंग जोन निर्धारित किए जाएंगे, जहां इन रेहड़ी और फड़ी को शिफ्ट किया जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त उत्तम सिंह ने जारी किए।
उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जब आईटीआई चौक पर रेहड़ी और फड़ी लगने का दो माह पुराना एजेंडा सामने आया तो निगम अधिकारियों से उपायुक्त ने जवाब तलबी की।
विज्ञापन

इस पर वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 15 दिनों में रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक करके इन्हें शिफ्ट करने की योजना को सिरे चढ़ाएं। उन्होंने कहा कि किसी का रोजगार भी नहीं जाना चाहिए। चालान करके किसी को नुकसान भी प्रशासन नहीं पहुंचाना चाहता।
विज्ञापन

बैठक में 36 एजेंडें रखे गए, जिनमें से 16 लंबित एजेंडों से संबंधित समस्याओं का समाधान हो गया और शेष पर कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए गए। बैठक में आईआरएडी प्रभारी स्वाति गुप्ता ने हादसों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अक्तूबर माह में पुलिस ने 9559 चालान करके 12 लाख जुर्माना वसूला। आरटीए ने 208 ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 90.16 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें