फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गंदगी फैला रहे रेहड़ी-दुकानों को हटाया, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्ण कैनाल अतिक्रमण तो कोई कर रहा था स्वच्छता नियमों का उल्लंघन, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने मंगलवार को गंदगी फैलाने वाले रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। मुख्य सफाई निरीक्षक की अगुवाई में करीब दर्जनभर से अधिक रेहड़ी व खोखे वाली दुकानों को उखाड़कर हटा दिया गया। उन्हें ट्रालियों में भरकर अन्यत्र भेज दिया गया है। जिससे दुकानदारों का भी नुकसान हुआ है। इन दुकानदारों को सूचीबद्ध कर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी दुकानदारों ने गंदगी फैलाना बंद नहीं किया तो इनका चालान होगा। अनधिकृत रूप से अतिक्रमण करके लगाई गई दुकानों को यहां नहीं रहने दिया जाएगा।
कर्ण कैनाल शहर के प्रमुख बाजार में से एक है। ये बाजार गंदे नाले के दोनों साइडों में बसा है। नाले पर लेंटर आदि डालकर छत बनाई गई है। जिसमें कई पार्क हैं, हरियाली है और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोनों ओर बड़ा बाजार है। यहीं पर बीच-बीच में खाली स्थानों पर बड़ी संख्या में रेहड़ी खड़ी करके दुकानें लगाई जाती हैं। कई दुकानदारों ने अस्थायी अतिक्रमण करके बड़े-बड़े खोखे रखकर दुकानें खोल ली हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी अनधिकृत रूप से रखी दुकानों को पहले कई बार हटा चुके हैं लेकिन ये दुकानदार बार-बार अपनी रोजी रोटी की बात कहकर यहां दुकानों के खोखे रख लेते हैं। निगम को रेहड़ी संचालकों से परेशानी नहीं है लेकिन रेहड़ी संचालक स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं, न तो वह अपने पास गीले व सूखे कचरे के कूड़ेदान रखते हैं और न ही स्वयं इसके लिए कोई व्यवस्था करते हैं। कूड़ा यूं ही फेंकते रहते हैं, जिसके कारण यहां भारी गंदगी पनपती है, जिसके कारण माहौल बदबूदार होने लगता है।
नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा की अगुवाई में सहायक सफाई निरीक्षक गुलाब सिंह आदि की टीम के साथ मंगलवार की सुबह निरीक्षण किया गया तो कर्ण कैनाल में जिन 10 से अधिक रेहड़ी संचालकों के पास गंदगी अधिक मिली, उन्हें मौके से तत्काल हटा दिया गया। साथ ही करीब चार बड़े खोखे भी जेसीबी से उठा लिए गए। दुकानदारों का कहना है कि खोखों को उठाने से उनके सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि जितनी भी रेहड़ी व खोखा दुकानें हटाई गई हैं, वह अतिक्रमण कर रखी गई थी या फिर लगातार स्वच्छता के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद इनके चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें