फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अपडेट रखता है अखबार, बढ़ता है सामान्य ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। समाचार पत्र घटनाओं, सूचनाओं और होने वाले नित नए प्रयोगों से अपडेट रखता है। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि करता है। यह कहना है संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म के विद्यार्थियों का। वहां शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों से जुड़े विद्यार्थियों से सवाल पूछे गए। जिनका सही उत्तर देकर विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। अमर उजाला की इस मुहिम से जुड़कर जिले के कई स्कूलों में प्रेयर के समय अखबार में प्रकाशित प्रमुख खबरें विद्यार्थियों को सुनाई जाती हैं। इस तरह की गतिविधि इस स्कूल में भी कई बार हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक केएल डांग और प्रिंसिपल मंजू ने की। उन्होंने बताया कि अमर उजाला की ओर से की गई यह पहल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धक है। वहीं कार्यक्रम में शिक्षक वीरेंद्र कौर, सुषमा शर्मा, नीलम, कविता रानी, गुरजीत सिंह और सिम्मी चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने जीते पुरस्कार

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सवालों का सटीक जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुल सात विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। इनमें महक, यशप्रीत, यशिका, मिष्ठी, अनुष्का, सावन और पलक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें