फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंजिशन घर पर किया पथराव, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर के बाहर खड़ी दो बाइकें और स्कूटी तोड़ी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रंजिश में उत्तम नगर में चार युवकों ने एक कारपेंटर के घर पर पथराव कर दिया। सिर पर ईंट लगने से कारपेंटर घायल हो गया। हालांकि छोटी बच्ची सहित परिवार बाल-बाल बचा। आरोपियों ने उनके घर के बाहर खड़ी दो बाइक और एक स्कूटी में तोड़फोड़ की। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

उत्तम नगर निवासी चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने तीन भाइयों के साथ घर में रहते हैं, सभी कारपेंटर हैं। बुधवार शाम को काम से लौटने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर में ही काउंटर बना रहा था। तभी पड़ोसी अनिल व उसका बेटा अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। सिर में ईंट लगने से वे घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने बाहर खड़ी दो बाइक और एक स्कूटी पर ईंटें व डंडे बरसा कर तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन के अनुसार, करीब दो महीने पहले आरोपियों का उसके बड़े भाई से झगड़ा हुआ था। उसने झगड़े में बीच बचाव कराया था अब आरोपियों ने जिससे झगड़ा हुआ था, उसे तो कुछ नहीं कहा और उनके घर पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि अनिल उनका पड़ोसी था और पांच दिन पहले ही मकान बेचकर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें