फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तिरंगा यात्रा के दौरान किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा थानाक्षेत्र के देवीपुर गांव में तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि यात्रा पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू किया। हालांकि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों की बैठक भी हुई है। जिसमें शांति बनाए रखने को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

15 अगस्त पर गढ़ीभरल गांव से कुछ युवाओं ने विशेष झंडे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली थी। ये नारेबाजी के साथ बलहेड़ा से होते हुए देवीपुर पहुंच गए। जैसे ही तिरंगा यात्रा गांव के बाहर झुग्गी-झोपड़ी के पास पहुंची समुदाय विशेष के कुछ लोग वहां पर मौजूद थे। जिन्होंने पथराव करने की कोशिश की। जिससे दोनों समुदायों के लेागों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद समुदाय विशेष के लोग भाग निकले।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में रैली के पास समुदाय विशेष के लोग डंडे और पत्थर लेकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। झुग्गी-झोपड़ी से डंडा लेकर यात्रा में शामिल युवाओं पर वार करते नजर आए। करीब 10-12 युवक इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
रैली निकालने की नहीं ली गई अनुमति
तिरंगा यात्रा निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। यात्रा पर कोई पथराव नहीं हुआ है। अब तक इस मामले में कोई भी हिरासत में नहीं लिया गया है। शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन

शशांक कुमार सावन, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें