फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भट्टा कॉलोनी में कुछ लोगों ने निजी काम से जा रहे व्यक्ति को रास्ते में घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार किए। जब पीड़ित बच गया तो आरोपियों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के चंगुल से बचकर खुद की जान बचाई।
विज्ञापन

सूरज नगर स्थित शुगर मिल निवासी रमेश ने बताया कि 15 अगस्त को निजी काम से भट्टा कॉलोनी में जा रहा था। रास्ते में शेरी और उसकी पत्नी एवं लड़के समेत चार-पांच लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि पहले आरोपियों ने पकड़कर रमेश को शराब पिलाई और बाद में डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर मारने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का प्रयास किया। आसपास के लोगों को एकत्रित होने पर वह आरोपियों के चंगुल से पीड़ित जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें