फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गश्त के दौरान मिली चोरी की गई बाइक, मालिक को लौटाई

विज्ञापन
बाइक सौंपते हुए पुलिस कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। कैथल पुलिस की ईआरवी टीम ने गश्त के दौरान चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर उसके मालिक को लौटा दी। मोटरसाइकिल मिलने पर मालिक ने हरियाणा पुलिस और कैथल पुलिस का आभार जताया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि ईआरवी 385 थाना शहर कैथल की टीम गश्त के दौरान चौकी अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को एक दुकान के पीछे धूल-मिट्टी में खड़ी मोटरसाइकिल दिखाई दी। टीम ने मोटरसाइकिल का नंबर तकनीकी माध्यम से चेक किया और उसके मालिक का पता लगाया। इसके बाद मालिक से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल 4 नवंबर 2026 को चोरी हुई थी। इस संबंध में चौकी अनाज मंडी में शिकायत दर्ज थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सुपरदारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल मालिक को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें