फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसटीएफ ने सेक्टर-13 के दो युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बलड़ी बाईपास के नजदीक दो युवकों दीपेंद्र और अदम्य को गिरफ्तार किया है।  उनके पास से हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।
दोनों शहर के सेक्टर 13 के निवासी हैं और पुरानी कार खरीद-बेचने का काम करते हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने ग्रेनेड के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। यह भी नहीं बताया कि यह उन्हें कहां से मिला। इससे माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने पर बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

दोनों ग्रेनेड लेकर जा रहे थे। उनके पास किसी ने ग्रेनेड देख लिया। उसने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर एसटीएफ पहुंच गए। दोनों की उम्र 26 - 27 साल है। एसटीएफ ने पूछा कि ग्रेनेड कहां से मिला, इस पर चुप्पी साध गए। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया।
एसटीएफ यह मालूम करने का प्रयास कर रही है कि दोनों को ग्रेनेड कहीं पड़ा मिल गया या फिर दोनों किसी वारदात के लिए इसे लेकर आए थे। अगर दोनों इसे लाए थे तो कहां और क्या वारदात करने की साजिश थी, इन सवालों के जवाब मालूम करने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका यह भी है कि दोनों देशविरोधी किसी संगठन से तो जुड़े नहीं है। बरामद ग्रेनेड करनाल-इंद्री रोड पर खेत में ले जाकर डिफ्यूज (निष्क्रय ) कर दिया गया।
दो किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

ग्रेनेड मिलने पर बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। दस्ते ने जैसे ही ग्रेनेड को डिफ्यूज किया, वैसे ही तेज धमाका हुआ। इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में लोग उसी जगह पहुंच गए, जहां ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया था। पुलिस ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है। इस पर लौट गए।
विज्ञापन

ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने बलड़ी बाईपास पर तलाशी अभियान चलाया। दोनों ओर के रास्ते पर बैरियर लगा दिए गए। लोगों को रोक दिया गया। इसके बाद खोजी कुत्तों, बम निरोधक दस्ते की मदद से तलाशी अभियान चला। आशंका थी कि और भी ग्रेनेड हो सकते हैं, जिन्हें छिपाया गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें