फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आवारा कुत्तों से राहत के लिए नसबंदी अभियान जल्द शुरू

Wed, 03 Dec 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर में आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका जल्द नसबंदी अभियान शुरू करने जा रही है। इसका टेंडर अंतिम रूप में है, जिससे लोगों को आवारा कुत्तों से बड़ी राहत मिलेगी। शहर के डींगर माजरा रोड स्थित मीट मार्केट के पास सैकड़ों की संख्या में कुत्तों के झुंड दिखाई देना आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मीट विक्रेता अपने बचा हुआ मीट साथ लगते डंपिंग यार्ड में खुले में फेंक देते हैं। कुत्ते इन टुकड़ों को उठाकर सड़कों पर घूमते हैं। इससे न सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि ये कुत्ते राहगीरों को काट भी लेते हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर राकेश ने बताया कि हर महीने कुत्तों के काटने के करीब 500 मामले आते हैं। इनमें बीपीएल परिवारों को रेबीज का टीका नि:शुल्क लगाया जाता हैं जबकि अन्य लोगों से 100 रुपये शुल्क लिया जाता है। सीता नगर कॉलोनी में पिछले एक वर्ष से एक खतरनाक कुत्ता दहशत का कारण बना हुआ है। कॉलोनिवासियों के अनुसार, यह कुत्ता अब तक करीब 15 लोगों को काट चुका है। नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दो ठेकेदारों की बोली आई है, जिसकी अंतिम स्वीकृति नगर निगम करनाल से लंबित है। स्वीकृति मिलते ही कुत्तों को पकड़ने कर उनकी नसबंदी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें