फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जुंडला बसाने वाले योद्धा राणा हरि राय की लगेगी प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव के राणा तालाब को विकसित करके तीर्थ सरोवर का रूप देगा प्राधिकरण
विज्ञापन


- तालाब प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पंचायती राज के अधिकारियों ने दौरा करके लिया निर्णय



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/जुंडला। वर्षों पूर्व जुंडला गांव को बसाने वाले राणा हरि राय का पराक्रम अब गांव के हर व्यक्ति को प्रेरणा देगा। गांव के राणा तालाब में पराक्रमी योद्धा राणा हरि राय की प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे पहले हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण इस तालाब को संवारते हुए तीर्थ सरोवर के रूप में विकसित करेगा।

इसे लेकर प्राथमिक कार्य शुरू हो चुका है। ग्राम पंचायत और ग्रामोदय न्यास की ओर से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। वीरवार को पंचायत के अनुरोध पर तालाब प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा और हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह और पंचायती राज के अधिकारियों ने तालाब पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इसे विकसित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब के बीचों-बीच स्थित टापू पर राणा हरि राय की प्रतिमा ग्राम पंचायत के सहयोग से स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। जुंडला पहुंचने पर ग्रामोदय न्यास के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह और सरपंच प्रतिनिधि सतीश नरवाल ने तालाब प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा और उनके दल का स्वागत किया।

सरपंच प्रतिनिधि सतीश नरवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और इन तालाबों के बचाव के लिए उनकी ग्राम पंचायत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने मौके का मुआयना करने पहुंची तालाब प्राधिकरण की टीम को राणा हरि राय की ओर से गांवों को बसाए जाने से संबंधित प्रचलित कथा का विवरण दिया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता परमिंदर सैनी उनके संबंधित उप मंडल अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं के साथ, पंचायत सदस्य कुलदीप गहलोत, सुरेश, जगदीश शर्मा, धर्मपाल, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






विभागीय स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंजीनियर प्रभाकर वर्मा ने बताया कि तालाब प्राधिकरण की ओर से इस सरोवर को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। विभागीय स्वीकृति के बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। रेवन्यू रिकॉर्ड के अनुसार किसी जमाने में यह तालाब 34 एकड़ से अधिक का था जिसके अधिकांश हिस्सों पर फिलहाल कब्जा है। तालाब प्राधिकरण राज्य के जोहड़ों और तालाबों के पुनर्जीवन के लिए निरंतर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें