फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिव कॉलोनी नियमित कराने को दी हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की बैठक में विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर हंगामा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को पालिकाध्यक्ष हैप्पीलक गुप्ता की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक हुई। जिसमें कुछ वार्डो में मरम्मत के कार्यों को रोके जाने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। इसको लेकर पालिका प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। बाद में वार्ड नंबर एक की शिव कॉलोनी को नियमित कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। कई अन्य कार्यों को भी मंजूरी दी गई।
पार्षदों का कहना है कि उनके वार्ड के मरम्मत के टेंडर हो गए हैं लेकिन नगरपालिका प्रशासन कार्य नहीं करा रही है। पालिकाध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता ने बताया कि शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें सर्वसम्मति से कई कार्यों को हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ वार्डों में विकास कार्यों में भेदभाव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड में भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। सभी वार्डों में पार्षदों के अनुसार कार्य करवाए जा रहे हैं। गर फिर भी किसी वार्ड में कार्य करवाने की जरूरत है तो वह नगर पालिका सचिव से बात कर अपने वार्ड में कार्य करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें