फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का पहला ओपन यूरिनल फ्री शहर होगा करनाल

Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
प्रदेश का पहला ओपन यूरिनल फ्री शहर होगा करनाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए वर्ष में शहर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर निगम ने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया है। इसके लिए शनिवार विकास सदन में निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया के मार्गदर्शन में निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी लगन, मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाने की शपथ ली। 
विज्ञापन


दहिया ने बताया कि पूरे शहर को खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा, इसके लिए सही लोकेशंस पर रखवाए जा रहे पोर्टेबल मोबाइल टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। निगम के अधिकारी व कर्मचारी स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को खुले में शौच से उत्पन्न बीमारियों से बचाव और शौचालयों के प्रयोग के फायदों के बारे में समझाएंगे।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में करनाल प्रदेश का पहला ओपन यूरिनल फ्री शहर होगा, इसके लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। जहां 50 के करीब छोटे टॉयलेट बनवाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति खुली जगहों पर यूरिन करके शर्मशार न हो, ऐसी सूचनाएं भी वहां लिखवाई जाएंगी। साफ-सफाई के लिहाज से करनाल को एक नमूने का शहर बनाने के लिए पहले ही रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


इसमें सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, नाइट स्वीपिंग को जारी रखने और सभी कॅमर्शियल स्थानों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। बाजारों में सफाई बनाए रखने के लिए प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर छोटे बिन्स लगाए जाएंगे, ताकि दुकानदार अपनी दुकानों या प्रतिष्ठानों की सफाई के बाद एकत्र कूड़े को उनमें डाल दें। आयुक्त के अनुसार नए वर्ष में रेलवे रोड की मरम्मत करके इसे नया स्वरूप दिया जाएगा। इसके डिवाइडर पर हरे-भरे खूबसूरत पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न पार्कों में व्यायामशालाएं यानि ओपन जिम दिए जाएंगे। पार्कों में फ्री वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें