फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रामनगर में पुलिस स्टेशन के पास बनाएंगे अत्याधुनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम राम नगर क्षेत्र में पुलिस स्टेशन के समीप अत्याधुनिक आकांक्षी शौचालय का निर्माण कराएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों का यह महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इस पर करीब 30 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। मार्च तक इसका निर्माण शुरू होने की संभावना है।
यह शौचालय वार्ड-19 के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। पुलिस स्टेशन के पास होने के कारण यहां आम नागरिकों, राहगीरों, दुकानदारों और कर्मचारियों को लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता महसूस हो रही थी। नगर निगम आयुक्त का कहना है कि आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी तरह के आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या और गुणवत्ता दोनों को बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंगी सभी आधुनिक सुविधाएं
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि निगम के आकांक्षी शौचालय में साफ-सफाई और आधुनिकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, बेहतर रोशनी, हाथ धोने के लिए आधुनिक वॉश बेसिन, नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा और रखरखाव के लिए निगरानी व्यवस्था भी की जा जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें