फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित की

Sat, 23 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
योगेंद्र यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-12 के जाट भवन में शनिवार को स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में हरियाणा कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई पार्टी का एलान 31 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा। बैठक के दौरान योगेंद्र ने संसद में शराब पीकर आने और संसद सुरक्षा को धता बताने के मामले में पंजाब से आप के सांसद भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में शराब पीकर आना गलत बात है।
विज्ञापन


पंजाब और यूपी में होने वाले चुनाव के लिए स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को करनाल में राज्यभर के जिला अध्यक्षों व स्टेट प्रधान सहित राज्य की कार्यकारिणी का गठन किया गया। यादव ने कहा कि देश में स्वराज अभियान के तहत नई पार्टी की तैयारी चल रही है। अभी तक 167 जिलों में बैठक हो चुकी है। दिल्ली में 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में नई पार्टी की घोषणा कर आगामी चुनाव की तैयारी शुरू होगी। योगेंद्र यादव ने बताया कि करनाल में स्टीयरिंग कमेटी की मीटिंग है। उसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से आप सांसद भगवंत मान के मामले में बीजेपी बचती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने संसद की गरिमा के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान नासमझ सांसद हैं, ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें