संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चैती छठ पर्व का बुधवार को उदयमान सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचना शुरू हो गए थे। यहां बनाए गए विभिन्न छठ घाटों पर पूजा की गई। लोगों ने पानी में घंटों खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की।
छठ पर्व सेवा समिति मंडल सूर्य मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान की गई। सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। मंडल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि सुबह आसमान में लालिमा आते ही छठी मैया को किसी ने गाय के शुद्ध दूध से तो किसी ने जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
पार्षद सुधीर यादव, उमेश चौहान, अर्जुन पंडित, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, राम सागर यादव, शत्रोघन यादव, भोला राय, रामविलास यादव, सिकंदर मेहतो, नागेंद्र मेहतो, राम सकल राय, राम कुमार, अशोक कुमार, रोहित ठेकेदार, भूषण यादव, अरविंद यादव, नंद किशोर गुप्ता, राजेश्वर, दिलीप कुमार, दिवाकर, राम नारायण ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।