फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेंट थेरेसा स्कूल ने 51 रन से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने दयाल सिंह पब्लिक स्कूल को 51 रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।



पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने 20 ओवर में नाै विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। जवाब में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना पाई। सेंट थेरेसा कॉन्वेंट की टीम के जेएम ने 41 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ध्रुव ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम के बल्लेबाज परम राणा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। विद्यालय की प्रधानाचार्य लवीना पिंटो ने कहा कि खेल का वास्तविक उद्देश्य केवल जीत प्राप्त करना नहीं, बल्कि निष्पक्षता, सम्मान एवं सच्ची खेल भावना के साथ भाग लेना है। विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि रहे। राजीव शर्मा, विकास राणा, कविंदर खोखर, रेखा शर्मा व गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें