फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर होगा सर्जिकल स्ट्राइक

Wed, 18 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अमर उजाला का अतिक्रमण मुक्त करनाल अभियान का असर दिखने लगा है। जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्लान तैयार हो गया हैै। अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए दुकानदारों को प्रशासन ने एक सप्ताह का नोटिस दिया हैै। इसके बाद प्रशासन सीधे सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। इस संबंध में सरकार द्वारा जिला प्रशासन को सीेधे निर्देश मिल चुके हैं और जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैैैै। निगम ने बकाया पुलिस फोर्स के लिए एसपी से बात कर ली है।
विज्ञापन

विदित हो कि, करनाल को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अमर उजाला ने कई दिनों से अभियान शुरू कर रखा है। इस अभियान में शहर के सामाजिक संगठनों व आम जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। इससे अभी तक व्यापारियों के दबाव में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने से बचता रहा प्रशासन अब सर्जिकल स्ट्राइक करने का प्लान बनाया है। एक दिन में होने वाली यह पूरी कार्रवाई एकाएक होगी। इस स्ट्राइक का दुकानदार किसी तरह का विरोध न कर सके, इसलिए उस समय भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगी। कार्रवाई से पहले व्यापारिक संगठनों व दुकानदारों को नोटिस भी भेज दिया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण को खत्म कर दें। इसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार से मिल चुका अतिक्रमण हटाने का इशारा
करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। इसलिए अतिक्रमण को हटाने के लिए अब सरकार भी सजग हो चुकी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने नगर निगम कमिश्नर डॉ. आदित्य दहिया के साथ बैठक कर सरकार की मंशा से अवगत करा दिया था, साथ ही इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश भी दिया हैै। इससे अतिक्रमण हटाते समय किसी तरह का विरोध न हो और व्यवस्था बनी रहे। डॉॅ. आदित्य दहिया ने बताया कि निगम ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है, स्टॉप की संख्या भी बढ़ाई जा रही हैैैै। दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है, इसके बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्रवाई के समय नहीं मिलेगा विरोध का मौका
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कई बार कार्रवाई की कोशिश की है। निगम के अधिकारी जब भी कार्रवाई करने जाते हैं, उन्हें व्यापारिक संगठनों और दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ता है। कई बार दुकानदारों और अधिकारियों के बीच हाथापाई की नौबत भी आ जाती है। इस कारण आज तक निगम शहर से अतिक्रमण नहीं हटा सका। इसलिए अब निगम सर्जिकल स्ट्राइक का रास्ता चुना है। यह स्ट्राइक कब और कैसे की जाएगी, यह सिर्फ अधिकारियों को पता रहेगा। जिससे स्ट्राइक के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को बचने का मौका न मिले, साथ ही कार्रवाई के विरोध में व्यापारिक संगठन भी एकत्रित न हो सके। निगम गुपचुप तरीके से इसकी तैयारी भी शुरू कर चुका हैैैै।

हटाई जाएगी शहर से सभी रेहड़ी और फड़ी
नगर निगम इस बार अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने के साथ शहर से सभी रेहड़ी और फड़ी वालों को भी हटाकर मंडी में शिफ्ट कराएगा। नगर निगम कमिश्नर डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि नई सब्जी मंडी में दो गुट के लोग शिफ्ट हो चुके हैं, लेकिन एक गुट के लोग अभी शहर में ही रेहड़ी और फड़ी लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि ऐसे लोगों को शहर के अंदर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में आने का मौका मिलेगा। इसके अलावा बाजरों में बने बरामदे को खाली कराने के साथ पीली लाइन का फिर से पालन करवाया जाएगा। यदि अब कोई बरामदे में सामान रखता है तो उसका चालान काटा जाएगा, वहीं पीली लाइन के बाहर खड़े होने वाले वाहनों को तुरंत उठा लिया जाएगा।  
अतिक्रमण हटाने को पुलिस तैयार : एसपी
करनाल। अमर उजाला द्वारा चलाए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर एसपी जेएस रंधावा ने कहा कि इस मसले को लेकर उनकी नगर निगम के आयुक्त से बात हो गई है। शहर के लिए यह ठीक नहीं है, अतिक्रमण हटाने को रणनीति बन गई है, जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा और जितनी फोर्स चाहिए, वो इस कार्य के लिए लगाई जाएगी। बाजार खुले होने चाहिए, ताकि जाम न लगे। इसके अलावा, बाजारों में व सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा और उनके चालान किये जाएंगे। शहर में जाम न लगे इसके लिए नो पार्किंग जोन व नो स्टोप वाहन जोन बनाए जाएंगे। वाहनों को प्रापर पार्किंग में लगाये यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की वे सड़कों को खाली करें और अवैध रूप से कब्जाई गई सड़क को खाली करें, ताकि बाजारों में आने वाले ग्राहकों को कोई परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें