फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सृष्टि ने 20 प्रतियोगी परीक्षाएं कीं उत्तीर्ण

Tue, 26 Nov 2024 07:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की 2015-2018 बैच की छात्रा सृष्टि ने हरियाणा सरकार की 20 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर और चार प्रमुख सरकारी नियोक्ताओं से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी ने सृष्टि को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उन्हें कॉलेज की शान बताया।

वर्तमान में वह दिल्ली में डीएसएसएसबी के तहत घरेलू विज्ञान शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और हाल ही में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ग्रुप बी पीजीटी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। अपनी सफलता पर सृष्टि ने कहा कि यह एक अद्भुत यात्रा रही है और उनकी सफलता उनके परिवार, शिक्षकों और दोस्तों के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सृष्टि ने बीएससी होम साइंस के छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें प्रेरित करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में सरकारी नौकरियों के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने अपने विचार साझा कर छात्रों को प्रोत्साहित किया। होम साइंस विभाग की शिक्षिका डॉ. मनमीत कौर और विभाग की प्रमुख डॉ. सुनीता चोपड़ा ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपप्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार नागिया और सह प्राध्यापक डॉ. सुभाष जगलान ने सृष्टि को आशीर्वाद देते हुए होम साइंस विभाग के समस्त शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें