फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कल से

Fri, 19 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। बस्तली गांव में आदर्श युवा मंडल की ओर से दो दिवसीय महिला व पुरुषों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 21 दिसंबर तक किया जांएगा। आदर्श युवा मंडल के प्रधान सत्यवान ने बताया कि 20 दिसंबर को महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 दिसंबर को पुरुषों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएंगा। जिसमें खो-खो, 400 मीटर रेस, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न गांवों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगा उस खिलाड़ी का जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा और नीलोखेड़ी व निसिंग ब्लॉक की प्रतियोगिता एक ही दिन करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि युवा मंडल के अंदर छह ब्लॉक आते हैं और हर एक ब्लॉक में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें