फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रही जगह, कैसे करें अभ्यास

Thu, 22 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विरोध जताते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम सिटी का कर्ण स्टेडियम सुविधाएं न होने के कारण हमेशा चर्चा में रहता है। शहर के एकमात्र स्टेडियम में सुविधाएं न होने के कारण खिलाड़ियों को असुविधाओं के बीच ही अभ्यास करना पड़ता है। बॉक्सिंग खिलाड़ियों और विभाग के अधिकारियों के बीच तनातनी बढ़ गई है। खिलाड़ियों का आरोप है कि सालों से जहां खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, वहां बिल्डिंग बनाने के लिए अधिकारियों ने उनको दूसरी जगह शिफ्ट होने की बात कही थी। जब दूसरी जगह उन्होंने अपना सेटअप लगाया तो विभाग के कर्मचारियों ने उनका सेटअप उखाड़ दिया और उन्हें कोई जगह नहीं दी गई। इससे स्टेडियम में अभ्यास करने वाले लगभग 125 बॉक्सिंग खिलाड़ियों को  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का आरोप है कि जब तक उन्हें अभ्यास के लिए ग्राउंड नहीं मिलेगा तो वह प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसके विरोध में खिलाड़ियों ने रोष व्यक्त किया। खिलाड़ी राहुल, अमित, राजेश, मंजू, पूजा, अंजली का कहना है कि अगर उन्हें जगह नहीं दी गई तो वह सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि अगले माह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं है। इसलिए खिलाड़ियों को जल्द से जल्द सेटअप के लिए जगह दी जाए।

वर्जन
बाक्सिंग के खिलाड़ियों के सेटअप को उखाड़ा नहीं गया है। खिलाड़ियों ने दो दिन पूर्व अपना सेटअप हैंडबॉल कोर्ट में लगा दिया था। जबकि उन्हें दूसरी जगह खुला मैदान दिया गया है। जो जगह दी गई है खिलाड़ियों को अपना सेटअप वहां लगा लेना चाहिए। आज खिलाड़ियों को निर्धारित जगह सेटअप लगाने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यदेव मलिक, जिला खेल एवं युवा अधिकारी, करनाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें