फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर फर्जी कर्नल ने उगले राज

Sun, 20 Jul 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकडे़ गए फर्जी कर्नल को अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फर्जी कर्नल राहुल अरोड़ा को शनिवार के दिन पुलिस ने सीजेएम की अदालत में पेश किया। पुलिस के हत्थे चढे़ फर्जी कर्नल को पुलिस कई प्रकार की आशंका के लिहाज से देख रही है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 पूरा मामला आईबी के नोटिस में भी लाया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पकड़ा गया फर्जी कर्नल अमृतसर का रहने वाला है। वह शुक्रवार को कार से करनाल शहर में घूम रहा था। सेक्टर-13 चौकी पुलिस का एएसआई जगमाल और दो अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे।

गाड़ी पर आर्मी लिखा था। गाड़ी जिला सचिवालय के मोड़ पर पहुंची तो गश्त के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों की उस पर नजर पड़ी। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ कि तो वह संतोष जनकर जवाब नहीं दे पाया। इसी बात पर पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुछ कागजात और आर्मी लिखी गाड़ी कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि वह फेसबुक के जरिये एक लड़की से प्यार करने लगा था। वह इस कारण करनाल के चक्कर काटने लगा। लड़की को इस मामले की कोई भनक नहीं है। पुलिस के हत्थे चढे़ करीब 30 वर्षीय फर्जी कर्नल राहुल अरोड़ा से पुलिस कढ़ाई से पूछताछ कर रही है। उसे अब 23 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें