करनाल। स्पीड नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की 775500 रुपये खेल एवं युवा विभाग को भेज दी है। विभाग ने भी इसके लिए नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से उनके अकाउंट का ब्योरा मांगा है। विभाग सभी खिलाड़ियों के अकाउंट की पूरी जानकारी आने के बाद खिलाड़ियों को यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी जाएगी।
बता दें कि खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2015 में जिले में छह स्पीड नर्सरियां खोली थीं। नर्सरियों की ठीक प्रकार से देखरेख न होने के कारण यह नर्सरियां चल नहीं पाई थीं। अगस्त 2016 में सरकार ने इन नर्सरियों को बंद कर दिया था। खोलने के आठ माह बाद सरकार ने नर्सरियों को बंद तो कर दिया, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों की छात्रवृत्तियां न मिलने से खिलाड़ी मायूस थे। खिलाड़ियों के लंबे इंतजार के बाद सरकार ने छात्रवृत्ति की यह राशि भेजी है। यह खेल विभाग की ओर से जल्द ही खिलाड़ियों के खातों में आनलाइन ट्रांसफर कर दी जाएगी। खेल विभाग ने छात्रवृत्ति की राशि और खिलाड़ियों की पूरी जानकारी उपायुक्त को भेज दी है।
जूनियर वर्ग में 1500 प्रतिमाह और सीनियर को 2000 रुपये
स्पीड नर्सरी में खिलाड़ियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। जूनियर वर्ग में 8 से 14 वर्ष के बच्चों को पहली श्रेणी में रखा गया। दूसरी श्रेणी में 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को रखा गया है। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को राशि भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 आयु वर्ग के लिए 2000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलेगी।
किस माह की कितनी छात्रवृति आई माह और वर्ष छात्रवृति दिसंबर 2015 109000 रुपयेजनवरी 2016 73000 रुपयेफरवरी 103000 रुपयेमार्च 113500 रुपयेअप्रैल 72500 रुपयेमई 101500 रुपयेजून 101500 रुपयेजुलाई 101500 रुपये कुल 775500 रुपये-
जिले में कहां कौन सी नर्सरी
गांव/शहर खेल नर्सरी खिलाड़ी चोरकारसा कबड्डी 23चोरकारसा वालीबॉल 35बडौता रेसलिंग 20 कर्ण स्टेडियम फेंसिंग 21 कर्ण स्टेडियम एथलेटिक्स 49कर्ण स्टेडियम वालीबॉल 20
सरकार ने स्पीड नर्सरियों में नियमित रूप से अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की आठ माह की छात्रवृत्ति भेज दी है। यह 775500 रुपये की राशि है। खिलाड़ियों को यह राशि देने के लिए अकाउंट का ब्योरा मांगा गया है। पूरी डिटेल आने के बाद यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- सत्यदेव मलिक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, करनाल