फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर : तीन लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहनों ने तीन लोगों की ली जान, 16 को किया घायल
विज्ञापन

करनाल। जिले में पांच अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 16 यात्री चोटिल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ये हादसे कुंजपुरा, स्टौंडी, नीलोखेड़ी, सेक्टर-13 करनाल व इंद्री रोड रंबा गांव के समीप हुए। इनमें नीलोखेड़ी में दो बसों की हुई टक्कर में 16 यात्री चोटिल हुए हैं। इनमें किसी का दांत टूट गया तो किसी के होठ पर चोट लगी है।
अचानक बस ने लगाया ब्रेक तो पीछे से दूसरी भिड़ी
नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर नीलोखेड़ी चौकी के समीप दो बसों की आगे पीछे टक्कर हो गई। बस में सवार करीब 16 यात्री चोटिल हो गए। यह हादसा एक बाइक सवार के कारण हुआ। चौकी के सामने पुलिस के नाके को देखकर बाइक सवार ने अचानक बाइक को यू टर्न कर लिया तो पीछे से आ रही बस चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इस कारण पीछे से दूसरी बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में चोटिल यात्रियों को नजदीकि अस्पताल में ले जाया गया वहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस में बैठाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से कालका जा रही पंचकुला डिपो बस के चालक रवि व परिचालक प्रहलाद ने बताया कि वह दिल्ली से कालका के लिए जा रहे थे। जीटी रोड पर जब वह नीलोखेड़ी के समीप पहुंचे तो उन्होंने सवारियों को बैठाने के लिए बस को सर्विस लाइन पर लिया। वहां पर नीलोखेड़ी चौकी के समीप पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हुए थे। उनसे आगे एक बाइक सवार चल रहा था। पुलिस के बैरिकेड्स देखकर उस बाइक चालक ने अचानक बाइक को यू टर्न ले लिया।
उस बाइक चालक को बचाने के लिए बस के अचानक ब्रेक लगाने पड़े। पीछे से आ रही कुरुक्षेत्र डिपो की बस जो दिल्ली से पटियाला आ रही थी। उसके चालक कृष्ण व परिचालक सुभाष ने बताया कि उनके आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण उनकी बस की टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों को चोटे लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों में किसी का होठ कट गया, दांत टूट गया तो किसी के माथे पर गहरी चोट लगी तो किसी की थोड़ी पर चोट लगी है।
परिवार के साथ जा रहे थे वैष्णो देवी
करनाल निवासी महिला निक्की ने बताया कि वह अपनी बहन नेहा, बहने के पति रोशन व रिश्तेदारों के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। नीलोखेड़ी में बस की टक्कर लगने से उसकी बहन नेहा, रोशन सहित उसके रिश्तेदारों को चोट लग गई। इससे अलग भी कई यात्रियों को चोटें लगी है।
बाइक सवार दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
कुंजपुरा। सोमवार देर रात कुंजपुरा के निकट एक कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई द्वारा नोट किए गए गाड़ी के नंबर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
कुंजपुरा निवासी अंकित ने बताया कि वे पांच भाई -बहन हैं। बीती देर रात वह अपने छोटे भाई अंकुश के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम से गांव महमदपुर जा रहे थे। मोटरसाइकिल उसका भाई चला रहा था। जब वह कुंजपुरा व महमदपुर के बीच पीर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में उसका भाई अंकुश सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कच्ची जगह गिरने से वह बच गया। घटना के बाद कार चालक उनके पास आया लेकिन मौके पर लोगों को जमा होते देख भीड़ का फायदा उठाकर कार सहित घटनास्थल से भाग निकला। इससे पूर्व उसने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद वह प्राइवेट वाहन में अंकुश को करनाल सरकारी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन के घर आए बाइक सवार भाई की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत
घरौंडा। स्टौंडी गांव में कश्यप चौपाल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह अपनी बहन से मिलने के लिए आया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कुताना निवासी रवि (15) पुत्र महावीर सिंह मंगलवार को स्टौंडी गांव में अपनी बहन से मिलने के लिए आया था। लौटने के लिए रवि बाइक से घर रवाना हुआ लेकिन स्टौंडी गांव में कश्यप चौपाल के पास ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर थाना के जांच अधिकारी उमेश त्यागी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है
पैदल चल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला
करनाल। इंद्री रोड पर गांव रंबा के समीप पैदल चल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के गंगोह निवासी यासीन के रूप में हुई। रंबा चौकी जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि गंगोह निवासी यासीन पैदल सड़क पर चल रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई और वह घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से सेक्टर-13 में पलटा कचरे का टेंपो
सेक्टर-13 में कचरे से भरे एक टेंपो को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह पलट गया और चालक चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से टेंपो को सीधा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी रविंद्र ने बताया कि मॉडल टाउन में डोर टू डोर जाकर टेंपो चालक कचरा भरकर डंपिंग प्वाइंट पर जा रहा था तो सेक्टर-13 में एक कार ने टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से कचरा सड़क पर बिखर गया। कार की नंबर प्लेट वहीं पर गिर गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें