फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गीता जयंती पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें भी लेट

Mon, 24 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से चलाई गईं दो स्पेशल ट्रेनें भी कोहरे और तकनीकी कारणों के चलते दो घंटे की देरी से आ रही हैं। अन्य ट्रेनें भी रविवार को देरी से पहुंचीं। कोहरे के कारण एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी रही। सभी ट्रेनें देरी से करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

गीता महोत्सव के लिए चलाई गईं कुरुक्षेत्र स्पेशल और पानीपत स्पेशल ट्रेनों का ठहराव करनाल में भी है। ये ट्रेनें रविवार को दो घंटे की देरी से करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचीं। महोत्सव के लिए जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। इन ट्रेनों के समय के बारे में यात्रियों को पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी।


रेलवे ने ट्रेन नंबर 04484 पानीपत से बादली तक 22, 23, 25, 29, 30 नवंबर के अलावा 5 दिसंबर को चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन पानीपत से 11:30 बजे चलनी थी और जो बादली 1:50 बजे पहुंचनी थी। रविवार को ट्रेन साढ़े तीन बजे बादली पहुंची। दोपहर 3:40 बजे पर बादली से चलते हुए शाम को 5:57 बजे करनाल पहुंची। इसका आखिरी स्टॉप शाम को 6:50 बजे कुरुक्षेत्र में होना था।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04486 कुरुक्षेत्र से पानीपत तक चलाई जा रही है। यह ट्रेन रात को 8:40 बजे कुरुक्षेत्र से चली। इसका करनाल में ठहराव का समय 9:15 था लेकिन ट्रेन रात को 10:30 बजे करनाल पहुंची जबकि इस समय ट्रेन को पानीपत पहुंचना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें