करनाल। जिला प्रशासन अब मलिन बस्तियों (स्लम एरिया) में रहने वाले बच्चों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष कैंप लगाएगा। इस दौरान 13 मई को सेक्टर-16 के पॉलीक्लिनिक, 14 मई को शनि मंदिर, नमस्ते चैक के पास, 18 मई को पाठक अस्पताल के सामने, सेक्टर-12 व 20 मई को नया सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-33 में प्रात: 9 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष कैंपों में मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों की पहचान के बाद उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र तैयार किए जाएंगे। साथ ही इनका आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा इनकी काउंसलिंग भी की जाएगी। संवाद