फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विस अध्यक्ष ने घरौंडा में बने हॉल का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने घरौंडा में बने हॉल का किया उद्घाटन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को घरौंडा के देवी अहिल्याबाई होलकर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने बहुउद्देशीय हाॅल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में तरक्की के लिए हर विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करनी होगी। 86.5 फीट लंबे गुणा 36 फीट चौड़े हॉल का निर्माण हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से कराया गया है। कल्याण ने छात्राओं की रिफ्रेशमेंट के लिए 21,000 हजार रुपये देने की घोषणा की। खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल की टूटी खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसडीएम राजेश सोनी, बीईओ रविंद्र कुमार, प्रिंसिपल परमजीत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, सीमा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें