फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महज 45 सेकंड में खत्म हो गईं चार जिंदगी... ट्रक के डिवाइडर पार करते ही थमा हाईवे, मची चीख पुकार

विज्ञापन
करनाल घरौंडा के बसताड़ा के पास ट्रक, कार और बाइक पर पलटा। चार की मौत। जीटी रोड से हैडरा की मदद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार सुबह 8:45 बजे चालक को झपकी आने से अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा पहुंचा। दिल्ली से करनाल की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकराने के बाद पलटते हुए कार और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। महज 45 सेकंड में चार जिंदगी खत्म हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पूरी तरह से थम गया। बस में बैठी सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्र्रस्त हो चुकी थीं। कार को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। इसके बाद कार की बॉडी काटकर कृषि उपकरण व्यापारी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी भुवन (20), उनके पिता पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार निवासी बलबीर सिंह (55) के शवों को बाहर निकाला। हादसे में बाइक सवार करनाल क्रीड के मैनेजर कोहंड निवासी संजीव (45) व एडीसी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर घरौंडा निवासी विशाल (41) की भी मौत हो गई। पुलिस और लोगों ने इन्हें गंभीर मानते हुए घरौंडा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घरौंडा थाना के प्रभारी दीपक ने बताया कि ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के बदायुं निवासी हरीबाबू घायल है। मृतकों के परिजन की शिकायत पर उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ में चालक हरीबाबू ने बताया कि उसे झपकी आ गई थी। ट्रक चालक अंबाला से चला था और दिल्ली जा रहा था।
लग गई वाहनों की लंबी कतार

हाईवे पर ट्रक के पलटने और कार क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहनों की कतार लग गईं। मुख्य लेन बंद होने के कारण सर्विस लेन से वाहनों को निकाला गया। पुलिस ने शवों को करनाल सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ही दोनों कर्मचारियों के परिजन शवगृह के बाहर पहुंच गए थे। यहां दिनभर माहौल गमगीन रहा। परिजन विलाप करते रहे। पुलिस वाहनों को हटवाने और अलीगढ़ निवासी मृतकों के परिजन के इंतजार में रही। देर शाम को चारों मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद चारों के परिजन को शव सौंप दिए गए।



(प्रत्यक्षदर्शी)
पलक झपकते ही धमाके के साथ बस हुई क्षतिग्रस्त

बस में सवार यात्री हरजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर अमृतसर जा रहे थे। बस में करीब 33 सवार और चालक व परिचालक सवार थे। वह खुद पीछे वाली सीट पर बैठे हुए थे। जब ट्रक ने बस को टक्कर मारी तो एकदम से झटका लगा। उन्होंने देखा तो बस आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। शीशा टूटा हुआ था और आगे बैठा परिचालक बाहर जा गिरा था। गनीमत रही कि हादसे में सवारियों को चोट नहीं लगी। हादसे से सभी यात्री घबरा गए थे। चीखपुकार मच गई थी। सभी को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।



पिता पुत्र हर माह पांच-छह बार जाते थे लुधियाना

कार में सवार अलीगढ़ निवासी भुवन और दिल्ली निवासी उनके पिता बलबीर सिंह का कृषि उपकरणों का कारोबार था। दोनों कृषि उपकरणों की खरीद के लिए हर माह पांच से छह बार दिल्ली से लुधियाना जाते थे। बुधवार को भी दोनों इसी सिलसिले में लुधियाना जा रहे थे। बसताड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।

कर्मचारियों के कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

क्रीड विभाग के दो कर्मचारियों की मौत के बाद से एडीसी कार्यालय में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दोनों कर्मचारी यहीं कि परिवार पहचानपत्र से जुड़ी विंग में कार्यरत थे। विभाग के सभी कर्मचारी दुख व्यक्त करने के लिए अस्पताल पहुंचे। संजीव क्रीड विभाग के जोनल मैनेजर थे। विशाल क्रीड में ही कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे।
विज्ञापन

करनाल घरौंडा के बसताड़ा के पास ट्रक, कार और बाइक पर पलटा। चार की मौत। जीटी रोड से हैडरा की मदद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें