करनाल। मोहड़ी-जागीर स्थित रिदम वैली पब्लिक स्कूल में बुधवार को अध्यात्म से शिक्षा की ओर थीम पर वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अध्यात्म विषय पर गीत, नाटक और योग सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियां देख सभी अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जींद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रामपाल सैनी, विशिष्ट अतिथि वन विभाग के जिला अधिकारी पवन शर्मा व लाडवा के आईजी नेशनल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. कुशल पाल रहे। बाल भारती विद्या मंदिर सग्गा के प्रबंधक ऋषिपाल कौशिक, डॉ. बलराम शर्मा, राम चरित मानस के प्रबंधक संदीप गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद