फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिंदगी प्यार का गीत है इसे हर दिल को गाना पड़ेगा...

Thu, 01 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नीलोखेड़ी बजरंग सेवा दल में ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ क
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बजरंग सेवा दल में घर-घर को स्वर्ग बनाए विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका प्रधान सनमीत कौर आहूजा और मुख्य वक्ता राजयोगिनी प्रेम दीदी रहे। रायपुर रानी से आई किरण ने आ चल के तुझे ले चलूं एक ऐसे गगन के तले, जहां गम भी न हो आंसू भी न हों बस प्यार ही प्यार पले और जिंदगी प्यार का गीत है इसे हर दिल को गाना पड़ेगा गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि गीता में श्रीकृष्ण ने अपने उपदेश में कहा है कि जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है, जो होगा वह भी अच्छा होगा। मंच का संचालन घरौंडा की रेनू बहन ने किया। पार्षद अंजना शर्मा, सतीश पुनानी, बलकार सिंह, वरिंद्र वर्मा, नरिंद्र शर्मा, सुरिंद्र शर्मा, करण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें