फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार मिलन में गूंजे गीत और मुलतानी भजन

Wed, 15 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
भारतीय मुलतानी परिमंडल महासभा की ओर से आयोजित परिवार मिलन समारोह मेंब शामिल सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। करनाल क्लब में मंगलवार को भारतीय मुलतानी परिमंडल महासभा की ओर से बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गीत, मुलतानी भजन और र सिरायकी कवि स्वर्गीय कृष्ण नन्दा की बैसाखी पर लिखी गई कविताएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर गीतों को गाकर माहौल को संगीतमय बनाया। महासभा अध्यक्ष जोगिंद्र मदान ने बताया कि यह पर्व मुलतानियों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों के गले में मेवों की माला डाली जाती है, नए कपड़े पहनाए जाते हैं और बच्चों का मुंडन संस्कार भी किया जाता है। इस मौके पर गुरबक्श सिंह मनचंदा, नवनीत अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, अनिल मदान, विकास नागपाल और बलराज भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें