मूनक गांव बल्ला की अनाज मंडी का निरीक्षण करते पूर्व विधायक बख़्शीश सिंह विर्क। स्वयं
मूनक। कांग्रेस नेता बख्शीश सिंह विर्क ने मंगलवार को अनाज मंडी बल्ला का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों पर एक तरफ मौसम की मार है तो दूसरी तरफ सरकारी नीतियों का बोझ, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। संवाद