फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटा लापता, पिता ने ढूंढ़ने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के सूरज नगर कटा बाग कॉलोनी से एक 18 साल का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के पिता ने पुलिस से अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। शिकायत पर थाना सेक्टर 32 व 33 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को बबलू पांचाल निवासी सूरज नगर कटा बाग ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका करीब 18 साल का बेटा हिमांशु पांचाल रोजाना उसके साथ काम पर जाता था और शाम को उसके साथ वापस आता था। सात फरवरी को वह जाने लगा तो उसके बेटे ने कहा कि वह बाद में आएगा। उसके बाद वह घर से निकल गया और न काम पर पहुंचा और न घर आया। उसकी मां मुनेश ने बताया कि वह काम पर ही गया था। उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। उन्हें डर है कि उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें