फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम के कुरुक्षेत्र कार्यालय पर धरना देंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व रिटायर कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर नीलोखेड़ी ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को सरकारी अस्पताल में सभा करने के बाद प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी 90 विधायकों को ज्ञापन देकर 15-16 फरवरी को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय पर 48 घंटे का धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई नीलोखेड़ी ब्लॉक के प्रधान तेजपाल, रिटायर कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान हरपाल राणा, सुनील राणा व बाबू राम ने की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव सेवा राम व रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलराज ने सरकार राज्य में कर्मचारियों व आम मेहनतकश जनता की उपेक्षा व वादाखिलाफी कर रही है। एसकेएस राज्य की सरकार को मांगपत्र भेजकर बातचीत से समाधान करने की अपील कर चुका है,लेकिन सरकार बातचीत से समाधान करना नही चाहती है। मांगों से संबंधित अस्पताल के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला कैशियर ऋषि पाल, निसंग ब्लाक के प्रधान अशोक भाटिया, पवन शर्मा, रिटायर कर्मचारी संघ के ब्लॉक कैशियर ओमप्रकाश, महेंद्र मान, देसराज रोशन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें