फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोई जोड़ व घटाने में उलझा तो किसी ने तत्काल पहचान लीं ज्यामितीय आकृतियां

Wed, 31 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कक्षा में प्रश्नों का हल करते हुए बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कोई जोड़ व घटाने में उलझ गया तो किसी ने एक सेकंड में ज्यामितीय आकृतियां पहचान ली। जिले के 483 राजकीय स्कूलों में आयोजित दोदिवसीय गणित विषय पर दक्षता आधारित आकलन में मंगलवार को कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का हिंदी पठन का मूल्य निरुपण किया गया। विद्यार्थियों की गणित के प्रश्नों को हल करने की क्षमता की जांच की गई। बच्चों ने जमा, घटा, भाग से लेकर संख्याओं और रोमन नंबर से संबंधित सवालों को हल किया।
हिंदी पठन दक्षता आधारित आकलन में कक्षा दूसरी से 6,612 और तीसरी से 6,673 विद्यार्थी शामिल हुए। गणित का आकलन टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन एप के जरिये किया गया। आयोजन विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों की आधारभूत साक्षरता क्षमता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से हुआ। एक से हजार तक की संख्याओं के ज्ञान से लेकर ज्यामितीय आकृतियां की पहचान करने वाले सवाल किए गए।
विज्ञापन


10-15 मिनट में मूल्यांकनकक्षा दूसरी और तीसरी के प्रत्येक बच्चे का 10 से 15 मिनट में मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक स्कूल में आकलन सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक रहा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी और सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला एफएलएन समन्वयक ने स्कूलों का निरीक्षण किया। निपुण हरियाणा टीचर एप पर आकलन के लिए टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय प्राथमिक स्कूलों में कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों का ऑनलाइन दक्षता आधारित आकलन किया जा रहा है। मंगलवार को गणित विषय का आकलन हुआ। बच्चों की भागीदारी को देखते हुए अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। -अंशुल, जिला समन्वयक, एफएलएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें