फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता में हर समस्या का समाधान संभव : ओम बिड़ला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि गीता का सार जीवन जीने की राह दिखाता है। ये वह पावन ग्रंथ है, जिसके सानिध्य में आने से ही जीवन बदल जाता है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता के सार से लाखों का जीवन बदला है, उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। गीता जीवन का वह दर्शन है, जिससे हर समस्या का समाधान संभव है।
विज्ञापन

गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्म दिवस पर सेक्टर 12 के एचएसवीपी ग्राउंड में मंगलवार देर रात आयोजित श्रीकृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव एवं श्री राधा जागरण में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गीता मनीषी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जन्मदिन सिर्फ करनाल या हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी मनाया जा रहा है। गीता के माध्यम से कर्मयोग संभव है। गीता मनीषी ने दुनिया को गीता सार के माध्यम से जीवन की हर समस्या का समाधान खोजने की दीक्षा दी है। उन्होंने कहा कि गीता सिर्फ पवित्र ग्रंथ ही नहीं है बल्कि जीवन का वह दर्शन है, जो जीवन की हर समस्या का समाधान करने में सक्षम है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज लाखों करोड़ों लोगों को जीने की राह दिखा चुका है। गोसेवा हो या रक्तदान या अन्य समाज सेवा, वह हमेशा ही समाज को दिशा देने और समाज सेवा में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें