फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता के उपदेशों की सर्वाधिक आवश्यकता राजनीतिज्ञों को है : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर श्रीकृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव में बोले मुख्यमंत्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सानिध्य मिला, जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलावों को महसूस किया है। वास्तव में गीता के ज्ञान की आवश्यकता राजनीतिज्ञों को है, जिसके माध्यम से राजनीतिक लोग खुद में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे कराया तो पता चला कि 15 मई को हरियाणा के 2.84 लाख नागरिकों में 94558 लोगों का जन्मदिन है, इन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने उपस्थित लोगों को हाथ उठाकर जल बचत और नशा मुक्ति का संकल्प कराया, वहीं ये भी कहा कि वह चाहते हैं कि किसी एक दिन एक मिनट के लिए पूरा देश गीता मय हो, इसके लिए सभी संतों, संसद सदस्यों, विप्रो सहित सभी का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार की देर रात करनाल के एचएसवीपी ग्राउंड में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित श्रीकृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव एवं श्रीराधा जागरण में बोल रहे थे। उन्होंने गीता मनीषी को ज्ञान पुंज बताते हुए कहा कि उन्होंने गीता सार के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है। स्वामी जी ने जेलों में कैदियों को सुधारने के लिए गीता का ज्ञान सुनाया है। भले ही किसी से अपराध हो गया लेकिन सुधार की संभावना तो बनी रहती है। अच्छा नागरिक बनने का प्रयास तो करना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें