फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक राष्ट्र की धरोहर : हरविंद्र कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस पर शहीदों को किया याद
विज्ञापन

करनाल। 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध का विजय दिवस सोमवार को मानव सेवा संघ हाॅल में मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के साथ अति विशिष्ट अतिथि पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, सैनिक पृष्ठभूमि के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, समाजसेवी प्रो. भाग सिंह आर्य और सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा शामिल हुए।

हरविंद्र कल्याण ने पूर्व सैनिकों से कहा कि सैनिक राष्ट्र की धरोहर हैं। देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी मातृभूमि से प्यार की शिक्षा सैनिकों से लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने मुख्य अतिथि के अलावा मंच पर विराजमान अतिथियों और विजय दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे पूर्व सैनिको को शाल भेंट की। उन्होंने कहा कि देश, सरकार और प्रशासन को पूर्व सैनिकों का पूरा सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संघ के प्रमुख राजबीर सिंह चौहान ने सशस्त्र सेनाओं और पूर्व सैनिकों के मनोबल को बनाए रखने के लिए कहा कि जननी जनै तो भक्तजन, कै दाता कै शूर- नहीं तो जननी बांझ रहे, काहे गंवावे नूर। चौहान ने युवाओं को आह्वान किया कि वे सशस्त्र सेनाओं की अग्रिवीर योजना के तहत भर्ती को अपने उज्जवल भविष्य की सीढ़ी के तौर पर अपनाएं और सेनाओं की ट्रेनिंग लेकर नागरिक जीवन में अपनी सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विजय दिवस समारोह में नायक चंद्रभान, कैप्टन महिपाल सिंह, तेजबीर सिंह, पूर्व पीओ आरके सिंह, सुशील कुमार, नायक रतन सिंह, सूबेदार मुकेश राणा, सार्जेंट वाईपी पाठक, हवलदार देश कुमार, हवलदार नरवाल खेड़ी नरू, लाजपत राय शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें