फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांवों से अमृत कलश में एकत्रित होगी माटी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आजादी के अमृत काल में देश की वीर-शहीदों को समर्पित मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान 30 सितंबर तक प्रत्येक गांव से अमृत कलश में मिट्टी एकत्र की जाएगी। जबकि पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलवाई जा रही है। उपायुक्त अनीश यादव से मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान इस पर चर्चा की।
उपायुक्त ने बताया कि 30 सितंबर तक ग्रामीण स्तर पर व उसके बाद एक से 13 अक्तूबर तक खंड स्तर पर अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके तहत गांवों के सभी घरों से एकत्रित की गई मिट्टी और चावल युक्त अमृत कलश को एक निर्धारित स्थान पर लाया जाएगा। मिट्टी और चावल को बड़े कलश में डाला जाएगा, इस प्रकार सभी घरों से प्रतीकात्मक रूप से प्रसाद एक साथ लाया जाएगा। सभी खंड़ों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
विज्ञापन

खंड स्तर पर देश के वीर बहादुरों को सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन भी किया जाएगा। एनएसएस, एनवाईकेएस, एनसीसी, हिंदुस्तान/भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य युवा स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन में रहेगी। कार्यक्रम स्थानीय निकाय में भी आयोजित किए जाएंगे।
इधर, नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मेरी माटी-मेरा देश माटी को नमन-वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत गांव गढ़ी खजूर, सिंघड़ा, ईस्लामनगर, सिरसी, बड़ौता में कलश में मिट्टी एकत्रित की गई। जिला युवा अधिकारी रेणु सिलग ने बताया की कार्यक्रम ग्राम स्तर पर 30 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेष ट्रेन से दिल्ली जाएंगे कलश
22 से 27 अक्तूबर तक राज्य स्तर पर अमृत कलश यात्रा का आयोजन होगा। सभी खंडों से अमृत कलश राजधानी चंडीगढ़ में एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित किए जाएंगे। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए इन अमृत कलशों को ले जाने वाले स्वयंसेवकों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन का मुख्य रेलवे स्टेशनों पर स्वयं सेवकों द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। 28 से 30 अक्तूबर तक यात्रा का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। देश के अलग-अलग कोने से यात्रा निकाली जाएगी और स्वयं सेवकों द्वारा अमृत कलशों को नई दिल्ली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


अमृत वाटिका में डलेगी माटी
आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने वाले पारंपरिक परिधान पहने स्वयंसेवक अपने साथ अमृत कलश लेकर कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट करेंगे। कलश की मिट्टी का उपयोग हमारे वीर बहादुर शहीदों के सम्मान में दिल्ली में बनाई गई अमृत वाटिका में किया जाएगा। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की याद में समर्पित एक स्मारक कर्तव्य पथ के पास स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें