फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब तक 488 लोगों की हो चुकी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के अब तक पांच केेस आ चुके हैं। इसके लिए संदिग्ध मरीजों की रोजाना सैंपलिंग की जा रही है। जिले में अब तक चार दिन पहले तक 442 लोगों की कोरोना जांच हुई थी, वहीं 31 मई तक 46 लोगों की जांच हुई है जिनमें से शुक्रवार को संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई थी। बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। अभी तक 488 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अन्नू शर्मा ने बताया कि ये सभी संदिग्ध जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों से सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई है। लेकिन जो पांच संक्रमित मरीज मिले हैं ये सभी करनाल से ही हैं। डॉक्टरों को जो भी संदिग्ध मरीज अधिक गंभीर मिलते हैं तभी उनकी जांच की जा रही है। अब तक जो पांच संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें से एक व पहली संक्रमित महिला ठीक हो चुकी है। वहीं, बाकी मरीजों को अभी होम आइसोलेशन में रखा गया है व पूरा उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा, रैपिड टेस्ट उसी का किया जाएगा जिसका डॉक्टर को लगता है कि कोरोना के लक्षण हैं या सकी हालत गंभीर है। वहीं कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में शनिवार को छह संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। डॉ. अन्नू शर्मा ने सभी लोगों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें