घरौंडा। झींवरहेड़ी गांव में खेत में काम करते समय एक श्रमिक को सांप ने डंस दिया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को चौरा गांव निवासी 41 वर्षीय शीशपाल झींवेरहेड़ी गांव के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। वह बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। खेत में मौजूद अन्य लोग उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। संवाद