फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे के साथ खड़े पिता को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सैर के लिए निकले थे सुबह, जीटी रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल (नीलोखेड़ी)। जीटी रोड पर सड़क किनारे बेटे के साथ खड़े पिता को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह पिता-पुत्र सैर करने के लिए घर से निकले थे और अपने खेत में जाने के लिए जीटी रोड के किनारे खड़े थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

समाना बाहु गांव निवासी कर्णदीप सिंह ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को वह अपने पिता बलवंत सिंह के साथ सुबह सैर करने समाना बाहु से कुरुक्षेत्र की तरफ जीटी रोड पर पैदल जा रहे थे। रमन ढाबा पार करके वह और उसके पिता अपने खेत की तरफ जाने के लिए जीटी रोड पार करने के लिए किनारे खड़े थे, तभी करनाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिस कारण उसके पिता काफी दूर जाकर गिरे। उसने तुरंत उन्हें संभाला और कार चालक भी थोड़ी दूर जाकर रुक गया और उसके पास आया। वहीं, भीड़ एकत्रित होते देख कार चालक कार लेकर फरार हो गया। उसने फोन कर एंबुलेंस बुलाई और उन्हें लेकर नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगदीश कुमार, थाना प्रभारी, बुटाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें