फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो अफीम के साथ तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में नारकोटिक सेल की टीम ने अफीम की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 किलो 90 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल से विकास कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को शाम के समय टीम एनडीआरआई चौक के पास मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि डालचंद वासी उत्तर प्रदेश अफीम बेचने का काम करता है। जो आज अफीम बेचने के लिए मयूर ढाबा करनाल के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मयूर ढाबे के पास से एक लड़के को काबू किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम डालचंद वासी गांव मकरंदपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक बैग में से 1 किलो 90 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव से एक व्यक्ति से सस्ते दाम पर खरीदकर करनाल में महंगे दाम पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी किस व्यक्ति से अफीम खरीद कर लाया था और किस व्यक्ति को सप्लाई करनी थी, इसकी जांच करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें