फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इवेंट से ज्यादा व्यक्तिगत खेलों में बढ़ रहा रुझान

विज्ञापन
50: व्यक्तिगत खेल इवेंट में बढ़ रहा खिलाड़ियों का रुझान वाली खबर में शूटिंग अकादमी में रायफल इवेंट
विज्ञापन
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। टीम इवेंट से ज्यादा व्यक्तिगत खेलों में खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है। सरकारी कोचों द्वारा संचालित सभी खेल नर्सरी को छोड़ दें तो जिलेभर में सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, प्राइवेट खेल अकादमी सहित राजीव गांधी खेल परिसरों को मिलाकर 33 खेल नर्सरी एक अप्रैल से शुरू कर दी गई थी। जिसमें से 19 खेल नर्सरियां व्यक्तिगत खेलों से जुड़ी हैं। वहीं, 14 खेल नर्सरी टीम इवेंट के खेलों की हैं। जिसमें साइक्लिंग, एथलेटिक्स, फेंसिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, नौकायन, शूटिंग, तीरंदाजी, मणीपुरी मार्शल आर्ट थांग ता, जूडो, ताइक्वाडो आदि शामिल हैं। नौकायन में दोनों तरह के इवेंट में खिलाड़ी अभ्यास करते दिखाई देते हैं।
जानकार मानते हैं कि ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों के पदक जीतने के बाद यह बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी शूटिंग तो कभी कुश्ती और आजकल एथलेटिक्स के इवेंट का भी क्रेज बढ़ा है। खासकर जेवलिन का, क्योंकि हाल ही में नीरज चोपड़ा ने जो कमाल किया है, उसका भी खास असर पड़ा है। वहीं, टीम इवेंट में खिलाड़ी को संगठित रहने और लीडरशिप के गुर सीखने को मिलते हैं, लेकिन व्यक्तिगत में अपने दम पर पदक जीतने की संभावना ज्यादा रहती है। दोनों ही तरह के इवेंट अपना-अपना महत्व रखते हैं। खेल इतिहास को देखें तो खिलाड़ियों में कभी टीम इवेंट तो कभी व्यक्तिगत इवेंट को लेकर रुझान बढ़ता और घटता रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्यकारी जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि खेल चाहे व्यक्तिगत हो या टीम इवेंट। दोनों का अपना महत्व है। व्यक्तिगत में खिलाड़ी अपनी मेहनत और बगैर टीम की सहायता के पदक जीत लेता है। सिंगल खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ियों पर आश्रित नहीं रहना पड़ता। वहीं, टीम इवेंट में खिलाड़ियों को साथ लेकर चलना होता है।
इन खेल नर्सरियों की सौगात
मॉडल संस्कृत प्राइमरी स्कूल सग्गा- साइक्लिंग - महिला, पुरुष
मॉडल संस्कृत प्राइमरी स्कूल नन्हेड़ा- एथलेटिक्स - महिला, पुरुष
जीएसएसएस बड़ौता- हैंडबाल - महिला
जीएसएसएस शाहपुर करनाल - वॉलीबॉल - पुरुष
जीएसएसएस मंजूरा करनाल - बास्केटबॉल - महिला
जीएमएसएसएसएस निसिंग कैथल रोड- वॉलीबॉल - पुरुष
जीएमएसएसएसएस निगदू- बॉस्केटबॉल - पुरुष
जीएमएसएसएसएस बयाना - वॉलीबॉल - पुरुष
जीएमएसएसएसएस रेलवे रोड करनाल - फेंसिंग - महिला, पुरुष
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेरी नरू - फुटबॉल - पुरुष
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुंडरक - वॉलीबॉल - पुरुष
प्राइवेट स्कूल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल-फेंसिंग-महिला, पुरुष
महाऋषि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगसीना-वॉलीबॉल-पुरुष
आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा-कुश्ती-महिला
डीएवी पब्लिक स्कूल मधुबन- बाक्सिंग- महिला, पुरुष
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल घरौड़ा- हॅाकी-पुरुष
कन्हया पब्लिक स्कूल बड़ौता-कुश्ती-पुरुष
राइजिंग सन हाई पब्लिक स्कूल मधुबन-एथलेटिक्स-पुरुष
सीएस इंटरनेशनल स्कूल काछवा-एथलेटिक्स-महिला, पुरुष
बाल भारती पब्लिक स्कूल पंपाला-हैंडबॉल-पुरुष
प्राइवेट कोचिंग सेंटर
गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब-नौकायन-महिला, पुरुष
बाबा मुनि कुश्ती अखाड़ा बड़ौता-कुश्ती-महिला, पुरुष
कर्ण स्टेडियम-फेंसिंग-महिला, पुरुष
अधम सिंह कुश्ती अकादमी आमापुर करनाल-कुश्ती-पुरुष
आजाद अखाड़ा समिति मंगलोरा-कुश्ती-पुरुष
शिवानंद हरियाणा एफसी-फुटबॉल-पुरुष
राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर
गगसीना - फुटबॉल - पुरुष
जय सिंह पूरा - कुश्ती - पुरुष
कलरी जागीर - साइक्लिंग - महिला, पुरुष
पुंडरक - बॉक्सिंग, साइक्लिंग - महिला, पुरुष
घोघरीपुर करनाल - साइक्लिंग - महिला, पुरुष
गगसीना - कुश्ती - साइक्लिंग - महिला, पुरुष
ग्रामीण स्टेडियम हसनपुर वॉलीबॉल - पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें