फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बड़ी कंपनियों ने रखा भावी स्मार्ट सिटी का प्रारूप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बड़ी कंपनियों ने रखा भावी स्मार्ट सिटी का प्रारूप
विज्ञापन

विकास सदन में मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण (अर्बन लोकल बॉडी) ने चार घंटे तक मीटिंग करते हुए स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टर पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तीन बड़ी कंपनियों की ओर से दी गई प्रजेंटेशन को समझा। प्रजेंटेशन में कंपनियों ने मुगल कैनाल फेज-2, फेज-3 और स्मार्ट क्लास के प्रारूप को प्रस्तुत किया। दोनों प्रोजेक्ट करीब 230 करोड़ रुपए के हैं। इनका काम विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होना है।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्य सचिव करनाल पहुंचे। विकास सदन के हॉल में पहले अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद मुगल कैनाल फेज-2 और फेज-3 प्रोजेक्टर पर कंपनियों की प्रजेंटेशन ली। इसमें सिम्पलेक्स इंफो स्ट्रक्चर लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड शामिल रहे। इन्होंने मुगल कैनाल को तैयार करने के लिए महाभारत युग से जोड़कर प्रस्तुतियां दीं। इस प्रोजेक्ट पर 225 करोड़ रुपये का बजट तय किया हुआ है। दोपहर तीन बजे तक प्रजेंटेशन का काम हुआ। इन प्रोजेक्टों की टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोलते ही टेंडर हो जाएगा और काम को शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में डीसी विनय प्रताप सिंह, नगर निगम कमीश्नर राजीव मेहता, एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक, डिप्टी डीईओ सपना जेन, एसई नगर निगम रमेश मढ़ान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजकुमार नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.5 करोड़ में शहर के 9 स्कूलों में 53 स्मार्ट कक्षाएं होंगी शुरू
नगर निगम शहर के 9 राजकीय स्कूलों में 53 स्मार्ट कक्षाएं शुरू करेगा। इसके लिए निगम की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यार्थियों को राजकीय स्कूल में स्मार्ट फ्री एजूकेशन प्राप्त होगी। इसमें रेलवे रोड राजकीय स्कूल, मॉडल टाउन स्थित प्राइमरी, सेक्टर-7 अर्बन एस्टेट, सेक्टर-6, सेक्टर-14 व अन्य शहर के प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूल को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें