102....असंध राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं जागरुक रैली निकालते हुए। स्वयं
असंध। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सेवा पखवाड़ा के तहत छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने बैनर लेकर पेड़ लगाने, प्रदूषण कम करने की लोगों से अपील की। छात्राओं ने ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ नारे लगाकर जागरूकता संदेश दिया। प्रधानाचार्य अजमेर सिंह सिंधु ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। डॉ. शीशनपाल व तिलकराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सबका कर्तव्य है। मीना वर्मा, राजेश कुमार, गुरचरण सिंह, रिंपी भाटिया, राजेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद